डेगाना: नागौर जिला कलक्टर ने किया डेगाना दौरा, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिए निर्देश
Degana, Nagaur | Mar 12, 2024 नागौर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित सोमवार को डेगाना के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने डेगाना शहर के एसडीएम कार्यालय, पंचायत समिति व तहसीलदार कार्यालय में चुनाव कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने आदर्श आचार संहिता व आगामी चुनावों को लेकर पंचायत समिति सभागार में सभी अधिकारियों की बैठक ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।