डेगाना: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नागौर की थांवला पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपी किए गिरफ्तार, 285 ग्राम स्मैक पाउडर किया जब्त
Degana, Nagaur | Mar 12, 2024 डेगाना वृत मे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ थांवला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी गौरव तथा गरीबराम को गिरफ्तार किया है, जिससे पुलिस ने 285 ग्राम स्मैक पाउडर जब्त कर परिवहन मे प्रयुक्त एक कार भी जब्त की। डेगाना वृताधिकारी रामेश्वरलाल के सुपरविजन में थांवला थानाधिकारी सुरजमल के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने थांवला बाईपास पर नाकाबंदी कर दो आरोपियो को गिरफतार किया।