दतिया नगर: राजीव नगर में आपसी रंजिश में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 आरोपियों पर केस दर्ज, दहशत में लोग, पुलिस जांच में जुटी
दतिया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पीछे स्थित राजीव नगर में शनिवार शाम आपसी रंजिश के चलते एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई। बदमाशों ने रामहेट अहिरवार के घर को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक कई राउंड फायर किए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।