बीकानेर: रेलवे फाटकों के मुद्दे पर व्यापारियों ने किया विरोध, कोटगेट रेलवे फाटक पर दोतरफा अंडरब्रिज बनाने की मांग
बीकानेर में रेलवे फाटकों की समस्या को लेकर बीकानेर व्यापार एसोसिएशन और जन संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोटगेट अंडरब्रिज और सांखला फाटक से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित 4 मीटर का अंडरपास शहर की जरूरतों के अनुरूप नहीं है और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सांखला फाटक पर दीवार बनान