शहपुरा: ग्राम पंचायत पलकी की सामान्य सभा की बैठक हुई स्थगित, आगामी 19अगस्त को बैठक होगी आयोजित
ग्राम पंचायत पलकी के ग्राम विकास को लेकर सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई लेकिन संख्या बल कम होने एवं रानी अवंती बाई लोधी की जयंती होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई और आगामी 19 अगस्त 2026 को ग्राम विकास को लेकर एजेंडे पारित किए जाएंगे। शासन के निर्देश पर रविवार शाम 4:00 बजे बैठक आयोजित की गई लेकिन संख्या बल कम होने के कारण सभा स्थगित कर दी गई।