सिंगरौली: सीएचसी सरई में गर्भवती महिला ने तीन स्वस्थ नवजात शिशुओं को दिया जन्म, डॉक्टरों ने सुरक्षित कराई नॉर्मल डिलीवरी
सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नजीर के रूप में अच्छी खबर आई है दरअसल दिन में 1:00 बजे सरई सीएचसी में भर्ती कराई गई गर्भवती महिला ने बिना सिजेरियन ऑपरेशन के ही तीन बच्चों को जन्म दिया है डॉक्टर सुषमा साहू डॉक्टर सौरभ कुशवाहा के मार्गदर्शन में नर्सिंग स्टाफ की मदद से उसकी सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी कराई गई है फिलहाल जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ है।