सरोजिनी नगर और दिल्ली कैंट थाना क्षेत्रों से 10 लोगों को डीपी एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई महिलाओं के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। जिले की शिष्टाचार स्क्वाड महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए अपनी विशेष मुहिम को और तेज कर रही है।