गोरखपुर: रेलवे यांत्रिक कारखाना गोरखपुर ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, एक महीने में की 201 कोचों की मरम्मत
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय रेलवे के गोरखपुर यांत्रिक कारखाने ने अपनी दक्षता और कार्यक्षमता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए महज एक महीने में 201 कोचों की मरम्मत कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि रेलवे के सुचारु संचालन और यात्री सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।