कलान: खमरिया गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया सरिया, राजमिस्त्री की हुई मौत
कलान। थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में शुक्रवार को मकान पर लिंटर डालने की तैयारी के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री ओवेन्द्र की मौत हो गई। ओवेन्द्र रुकनपुर गांव का निवासी था और नन्हे के मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। लिंटर के लिए सरिया का जाल बिछाया जा रहा था। लेबर द्वारा सरिया ऊपर पकड़ाते समय वह हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे ओवेन्द्र को