दतिया: धौर्रा में सिंध नदी में मिला युवक का शव, फतेहपुर का निवासी, हत्या की आशंका
Datia, Datia | Apr 28, 2026 दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौर्रा में सोमवार दोपहर सिंध नदी ने हनुमान धारा घाट के पास मिले 38 वर्षीय युवक का शव की शिनाख्त हो गई है। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान विकास धाकड़ (38) पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी गणेश कॉलोनी, फतेपुर जिला शिवपुरी के रूप में हुई। बताया गया है कि वह स्कूल वैन चालक था और दो बच्चों का पिता था।