कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र में खुली व्यवस्थाओं की पोल!
टीकमगढ़ जिले के सापोन स्वास्थ्य केंद्र में कलेक्टर विवेक श्रोतिय अचानक निरीक्षण करने पहुंचे.. कलेक्टर के पहुंचते ही स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया..
ग्रामीणों ने खोली कर्मचारियों की पोल
ग्रामीणों ने शिकायत की कि स्वास्थ्य कर्मचारी नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आतीं और सप्ताह में महज एक दिन ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने का आरोप लगाया..
BP चेक करना भी नहीं आया
निरीक्षण के दौरान जब स्वास्थ्य कर्मचारी को BP जांचने की प्रक्रिया में परेशानी हुई, तो कलेक्टर ने स्वयं BP मशीन से रक्तचाप जांचने की सही प्रक्रिया समझाई और कर्मचारी को तरीका सिखाया..
कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए..
#Tikamgarh #टीकमगढ़ #Collector #स्वास्थ्यकेंद्र #HealthCenter #औचकनिरीक्षण #मध्यप्रदेश #MPNews #BreakingNews #HealthServices