नौगावां सादात: गांव जमना खास में राखी की दुकानें सजने लगीं, रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
रक्षाबंधन पर्व को लेकर नौगाव क्षेत्र के गांव जमना खास में बाजार सजने लगे हैं। गांव में जगह-जगह राखी की दुकानें लग गई हैं, जहां रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए विभिन्न डिजाइन और कीमतों की राखियां सजाई हैं। बहनों और बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।