कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के काम की धीमी रफ्तार पर महापौर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई।
मंगलवार को महापौर ने मटका तिराहा के पास निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया और मौके पर ही सड़क की मोटाई की नाप कराई।
स्वरूप नगर थाने से ग्वालीन चौराहा होते हुए मटका तिराहा तक करीब 22 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क को 25 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना था, लेकिन काम अधूरा है। अब ठेकेदार ने 30 नवंबर तक निर्माण पूरा करने का भरोसा दिया है।
महापौर ने सड़क की गुणवत्ता की जांच IIT कानपुर से कराने, तराई कराने और सड़क के साथ फुटपाथ का काम भी पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है, फिर भी काम में देरी से सरकार की छवि खराब हो रही है।
⚠️ सवाल यही है—हर बार अल्टीमेटम, हर बार नई तारीख... आखिर सड़क पूरी कब होगी? जनता को आश्वासन
Mathura, Mathura | Sep 22, 2026