गया टाउन सीडी ब्लॉक: बुद्ध पूर्णिमा पर बिना अनुमति रैली नहीं, सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन ने दी सख्त चेतावनी
गया सदर अनुमंडल कार्यालय में सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बुद्ध पूर्णिमा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी। मंगलवार की सुबह 11 बजे उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी कर ली गई है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।