#अलीगढ़ में बॉम्बे बिरियानी होटल में भीषण आग, ढाई लाख का सामान राख,अलीगढ़ में अनूपशहर रोड पर सुलेमान हॉल के सामने स्थित बॉम्बे बिरियानी होटल में रात के समय भीषण आग लग गई। होटल बंद था। प्रारंभिक जानकारी में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार के मुताबिक, आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देरी से पहुंचीं, जिससे काफी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि होटल चार-पांच महीने पहले ही किराए की दुकान लेकर शुरू किया था। उसका कहना है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं तो कुछ सामान बचाया जा सकता था।
#Aligarh #Fire #ShortCircuit #BombayBiryani #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 14, 2026