शालीमार बाग: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी दिल्ली के शालीमार बाग पहुंची। यहां उन्होंने गैस ओर पानी की पाइप लाइनों का उदघाटन किया।l इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि "मैं चाहती हूं कि जलभराव वाले स्थानों की निगरानी करने वाले अधिकारी अपना काम ठीक से करें, नहीं तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है।"