नवादा: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हिसुआ में मची सनसनी, कॉलेज विवाद के बाद पीठ में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Nawada, Nawada | Sep 1, 2026 नवादा हिसुआ थाना क्षेत्र की कचहरी रोड में मंगलवार को दिनदहाड़े करीब 25 वर्षीय पीयूष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक हिसुआ निवासी शिक्षक मनीष भारती का छोटा पुत्र बताया जा रहा है। बताया जाता है कि कॉलेज में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद इसी विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका है। युवक को पीठ में गोली मारी गई।