रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र के दुद्धी तहसील में कानून के रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, डीएम ने निलंबन के दिए आदेश
सोनभद्र के दुद्धी तहसील क्षेत्र के एक कानूनगो का शनिवार सुबह 10बजे रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कानूनगो अंश निर्धारण के लिए रिश्वत की धनराशि लेते हुए दिखाई दे रहे हैं,वीडियो पूरे सोनभद्र जिले में वायरल है मामले को संज्ञान में लेकर दुद्धी तहसील के एसडीएम निखिल यादव ने जब जांच पड़ताल की तो मामला सही पाया और उनके निलंबन की संस्तुति डीएम से की।