श्योपुर: अतिक्रमण हटाकर सीसी सड़क निर्माण शुरू, ग्रामीणों को जाम से मिलेगी निजात, दुकानदारों के थड़े तोड़े गए
श्योपुर। जिले के ग्राम सौंईकलां में मुख्य मार्ग से गांवघेर के हनुमान मंदिर तक जमे अतिक्रमण को रविवार को रात्रि 7 बजे से हटाया गया है जिसके बाद सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। सरपंच हरिसिंह रावत की पहल पर देर रात जेसीबी मशीन की मदद से बस स्टैंड से लेकर गांव गेट स्थित हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया।