श्योपुर: खेत की मेड़ पर खम्भे गाड़ने पर युवक से मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सौंईकलां में एक युवक से खेत की मेड़ पर खम्बे गाड़ने की बात को लेकर शनिवार की शाम 5 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रविवार को सुबह 8 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दापेहर 12 बजे दी है।