श्योपुर: सोंईकलां में शहीद भगत सिंह की संगमरमर की प्रतिमा लगेगी, चौराहे का सौंदर्याकरण भी होगा, पंचायत ने प्रस्ताव किया तैयार
श्योपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर स्थित सौंईकलां में मुख्य बाजार स्थित चैराहे पर अब शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ग्राम के युवाओं की भावनाओं और जनमत का सम्मान करते हुए सरपंच हरि सिंह रावत ने इसकी रविवार को दोपहर 12 बजे कस्बे में आयोजित चैपाल में घोषणा की है।