श्योपुर: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतनेवाली ज़िले की बेटी सुखमन कौर के नगर आगमन पर हुआ ज़ोरदार स्वागत
श्योपुर। बीते दिनो किर्गिस्तान में आयोजित अंडर -15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में ब्राॅंज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली श्योपुर जिले के सौंईकलां गांव की रहने वाली सुखमन कौर रविवार को दोपहर 12 बजे श्योपुर पहंुच गई, जिनका स्थानीय लोगो एवं जनप्रतिनिधियों ने जबरदस्त स्वागत करते हुए माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।