पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने 5 फर्जी सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया, अब तक कुल 26 लोगों की गिरफ्तारी हुई है
गर्दनीबाग स्थित सेंटर पर 5 फर्जी सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।बुधवार शाम करीब 4:00 बजे गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पांचो अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट के दौरान फिंगरप्रिंट मैच नहीं किया, जिसके बाद इन अभ्यर्थियों से कड़ाई से पूछताछ की गई।जिसमें पता चला कि इन पांचो अभ्यर्थियों ने स्कॉलर्स से अपना रिटेन एग्जाम दिलवाया था।