पटना ग्रामीण: शारीरिक शिक्षक संघ के नेता अभय कुमार मिश्रा ने सरकार से की तोहफे की मांग, कहा- इस साल हमारी मांगें पूरी हों
शारीरिक शिक्षक संघ के नेता अभय कुमार मिश्रा ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे नए साल में अपनी मांगों को सरकार के सामने रखते हुए यह उम्मीद जताई है कि इस साल उनकी मांगों को सरकार जरूर पूरा करेगी। मौके पर उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक लगभग 3 वर्षों से अपने वेतन विसंगति और अपने कार्य को अंशकालिक से पूर्णकालिक करने की मांग कर रहे हैं।