पटना ग्रामीण: नए साल पर सीएम आवास में हलचल, नीतीश कुमार लोगों से कर रहे हैं मुलाकात
नए साल पर मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में बुधवार की दोपहर 2 बजे से ही हलचल है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री को नए साल पर बधाई देने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सरकार के बड़े अधिकारी और बिहार सरकार के मंत्री भी लगातार मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार को नये साल की बधाई देने पहुंचे रहे हैं।