पटना ग्रामीण: दीदारगंज में 8 साल की बच्ची की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत
दीदारगंज में बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे 8 साल की एक बच्ची को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की बच्ची अपने नाना के साथ कहीं से ऑटो से आ रही थी ऑटो से उतरते ही अज्ञात वाहन ने बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।