झुंझुनू: साइबर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में वांछित ₹5000 के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
झुंझुनू साइबर थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत कार्रवाई कर साइबर फ्रॉड के मामले में वांछित ₹5000 के इनामी अपराधी किशना राम को सोमवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास जोधपुर से दस्तयाब करके गिरफ्तार किया है, आरोपी पर एटीएम कार्ड जारी करवा कर रुपए निकालने का प्रकरण दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था और ₹5000 का इनाम भी घोषित था आरोपी से पूछताछ जारी है