झुंझुनू: झुंझुनू में हाई टेंशन बिजली लाइन के ठेकेदारों के खिलाफ भारत की जनवादी नौजवान सभा खोलेगी मोर्चा
झुंझुनू के हनुमानपुरा गांव में भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं की रविवार शाम 4:00 बजे के आसपास एक बैठक आयोजित की गई, बैठक में 765 केवी बीकानेर नीमराना हाई टेंशन बिजली लाइन के ठेकेदार जो अपनी मनमानी करके किसानों की फैसले बर्बाद कर रहे हैं उनके खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया, और 11 जनवरी को शिक्षक भवन में आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी