झुंझुनू: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ने आमजन से साइबर ठगों को अपने अकाउंट्स किराए पर नहीं देने की अपील की
झुंझुनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ने रविवार शाम 4:00 बजे के आसपास एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कभी-कभी आदमी लालच में आकर साइबर ठगों को अपने अकाउंट्स किराए पर दे देता है और वह अनजाने में ही एक क्राइम में लिप्त हो जाता है,आमजन से अपील करते हैं उन्होंने कहा कि लालच में नहीं आए और साइबर ठगों को अपने अकाउंट किराए पर ना दें और उनसे सावधान रहे