झुंझुनू: कानूपीर पहाड़ में ऐसएमी की टीम पहुंचने की सूचना पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा भी पहुंचे
झुंझुनू के कानू पीर पहाड़ में खनन कार्य को लेकर चल रहे विवाद के मामले में सोमवार दोपहर 2:30 के आसपास एसएमी की टीम खनन क्षेत्र में पहुंचने की सूचना के साथ ही पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा भी कानू पीर पहाड़ के खनन क्षेत्र में पहुंचे, मगर तब तक टीम वहां से जा चुकी थी, पूर्व मंत्री ने बताया कि टीम ने मात्र औपचारिकता पूरी की है और यहां से चली गई