झुंझुनू: झुंझुनू के वार्ड नंबर 40, 41 और 43 के लोग पानी की समस्या को लेकर पहुंचे जलदाय विभाग कार्यालय, पूर्व मंत्री भी पहुंचे
झुंझुनू के वार्ड नंबर 40,41,43 के लोग पानी की समस्या को लेकर सोमवार दोपहर 3:00 के आसपास जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे,वहां पर विरोध प्रदर्शन करने लगे उसके बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा भी वहां पहुंचे और लोगों से समझाइश की के आज छुट्टी का दिन है यहां प्रदर्शन करने से कोई फायदा नहीं और जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात की उनको समस्याओं से अवगत करवाया