इटावा: भरथना चौराहे पर महिला का ₹40000 रखा बैग ऑटो में छूटा, यातायात पुलिस ने खोजकर महिला को किया सुपुर्द
Etawah, Etawah | Sep 21, 2024 भरथना ब्रह्मनगर की रहने वाली महिला अनुराधा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना चौराह पर ऑटो में 40 हजार रुपये रखा बैग उतारना भूल गयी। जिसके बाद महिला ने वहां तैनात यातायात पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद यातायात पुलिस ने महिला का बैग खोजकर महिला के सुपुर्द कर दिया। तभी महिला का चेहरा खुशी से खिल उठा और महिला ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।