इटावा: चौगान गांव के समीप रेहड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर किया फरार, रेहड़ी संचालक की हुई मौत
Etawah, Etawah | Sep 21, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चौगान गांव के समीप सन्तोषी माता मंदिर के पास, भैरो सिंह पुत्र गोपी चंद के फास्ट फूड की रेहड़ी में बीती रात अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही परिजन व पुलिस उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल सुरु की।