इटावा: सदर क्षेत्र में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, अधिशासी अभियंता ने किया बर्खास्त
Etawah, Etawah | Sep 20, 2024 सदर क्षेत्र में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें संविदा कर्मी दीपक पाल गमा देवी कॉलोनी की रहने वाली महिला नए कनेक्शन के लिए महिला से ₹5000 की रिश्वत मांगता हुआ नजर आ रहा है। वही वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद ने पत्र जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से संविदा कर्मी दीपक पाल को बर्खास्त किया है।