सेन्हा: सेन्हा के कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क 30 वर्षों से बदहाल, बरसात में जान जोखिम में डालकर चल रहे ग्रामीण।
सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोड़ार और अलौदी पंचायत के ग्रामीण वर्षों से जर्जर एवं उबड़-खाबड़ सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं। मंगलवार दोपहर लगभग 1 :30 बजे यह मामला सामने आया, जब ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम चौकनी के समीप अरु पथ से चटकपुर, उरु, साके, तेतरटोली, कदमटोली, बाजार डांडू, ढवठाटोली