चक्रधरपुर शहर के झुमका मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या-10 में शुक्रवार को एक बिजली पोल में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोल पर लगे बिजली के तार और उपकरणों से अचानक चिंगारी निकलने लगी, जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सुरक्षित दूरी बना ली और बिजली विभाग को इसकी सूचना दी।