बहेड़ी: शारदा नहर पटरी से पिपरा गांव जाने वाले मार्ग पर अवैध तमंचे के साथ गैंगस्टर मामले में एक बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवरनिया कोतवाली प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शेखर खोखर के साथ पुलिस टीम ने देवरनिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर पटरी से पिपरा गांव की तरफ जाने वाले मार्ग से गैंगस्टर के मामले में लिप्त आरोपी बदमाश नाज़िम पुत्र इनायत रसूल निवासी मगरी नवादा को 315 बोर के एक अवैध तमंचे और 315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।