झालरापाटन: गोवर्धनपुरा गांव में किस की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
झालावाड़ के गोरधनपुरा गांव में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई | मंडावर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जाँच शुरू की है| पुलिस ने सोमवार शाम बताया कि 45 वर्षीय मांगीलाल पुत्र बैजनाथ खेत पर रखवाली करने गया था, काफी समय तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने खेत पर पहुंचे | वहां पर वह मृत हालत में मिला|