बुधवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 270 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए कुल 3,36,500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।