सुपौल: महावीर चौक से गुदड़ी बाजार तक भीषण जाम, वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की बढ़ी परेशानी
Supaul, Supaul | Aug 18, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के महावीर चौक से गुदड़ी बाजार तक मंगलवार को भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल आवागमन करने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित नजर आई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। महावीर चौक सुप