महरौनी: छपरट रेंजर ने शीशम और सागौन की बेशकीमती अवैध लकड़ी से भरे तीन ट्रैक्टरों पर की कार्रवाई
महरौनी वन क्षेत्र के छपरट रेंज से अवैध कटान माफिया द्वारा शीशम एवं सागौन के पेड़ों का अवैध रूप से कटान कर उन्हें तीन ट्रैक्टरों में भरकर ले जाया जा रहा था।जिसकी सूचना मिलने पर छपरट रेंजर ने ग्राम मिर्चवारा के पास से उक्त तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा था। जिन में अवैध लकड़ी भरी हुई थी।उक्त मामले में डीएफओ के निर्देशानुसार तीनों ट्रैक्टरों पर कार्यवाही की गई है।