बबेरू: जुगरेहली मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल, सभी को जिला अस्पताल किया रिफर
Baberu, Banda | Sep 14, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जुगरेहली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।