दमोह: फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का भंडाफोड़: भोपाल से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ASP दमोह ने कहा- लाखों में बांटता था डिग्रियां
Damoh, Damoh | May 21, 2026 दमोह में फर्जी एमबीबीएस डिग्री रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने भोपाल से कथित मास्टरमाइंड हीरा सिंह कौशल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी मेडिकल डिग्रियां, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और डॉक्टरों की सूची बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार वह 3 से 5 लाख रुपए लेकर लोगों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराता था। अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।