जिला चिकित्सालय में हुआ शांति के जन्मजात टेडे़ पैरों का ईलाज
बड़वानी 06 जून 2026/जहां सही समय पर उपचार चिकित्सकों का मार्गदर्शन और परिवार का विश्वास साथ हो वहां असंभव भी संभव हो जाता है। विकासखण्ड पाटी के ग्राम कालाखेत निवासी शांति जमरे (उम्र 3 वर्ष) पिता सियाराम जन्म से क्लब फुट (टेड़े पैर) की समस्या से पीड़ित थीं। जन्म के समय परिवार इस स्थिति को लेकर चितित था लेकिन जिला चिकित्सालय बड़वानी में चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श एवं निशुल्क उपचार की जानकारी मिलने से परिवार को नई आशा मिली।
आरबीएसके टीम के चिकित्सक डॉ रवि सावले एच डॉ मोनिका गुप्ता ने परिवार को बताया कि क्लब फुट का उपचार निःशुल्क कास्टिंग एवं ब्रेसिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इसके बाद जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मुवेल के मार्गदर्शन में बच्ची की नियमित कास्टिंग की गई। उपचार प्रक्रिया के दौरान अनुष्का फाउंडेशन के समन्वयक श्री हेमराज यादव के सहयोग से बच्ची को चार बार निःशुल्क ब्रेसिंग उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकीय टीम के सतत प्रयास, परिवार के धैर्य और नियमित उपचार जो परिणामस्वरूप आज शांति जमरे सामान्य बच्चों की तरह चलने-फिरने लगी है।
जन्मजात विकृतियों की समय पर पहचान, सही उपचार और सकारात्मक सोच से बच्चों को एक स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य दिया जा सकता है। परिवार ने जिला चिकित्सालय बड़वानी, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, डॉ दीपक मुवेल, डॉ. रवि सांवले, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ अर्पिता पॉल तथा अनुष्का फाउंडेशन को इस सराहनीय कार्य हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
1 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026