मोतिहारी: जिले के विभिन्न केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा को लेकर की गई दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती
पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर पर्याप्त मात्रा में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जिससे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें। साथ ही कोई गड़बड़ी नहीं हो। जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आज दो पाली मे आयोजित की गई है।