मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली निवासी सतीश चंद्र पुत्र राम खिलाड़ी का संदिग्ध परिस्थिति में घर से 150 मीटर दूर सड़क किनारे शव पड़ा मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।