मड़ियाहू: छठ पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए CO मडियाहू ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
छठ पूजा के पावन अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ गिरेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। एसपी जौनपुर के निर्देशन में पुलिस बल घाटों व आस-पास के क्षेत्रों में मुस्तैदी से तैनात रहा। CO ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा करने का पूरा अवसर दिया जाएगा।