‘‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत‘‘ अभियान प्रतियोगिताएं सम्पन्न
आगर मालवा, 4 अगस्त / मेरा युवा भारत द्वारा ‘‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत‘‘ अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शासकीय सांदीपनी विद्यालय, आगर मालवा में आयोजित की गई। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, श्री दिलीप सोनी मुख्य अतिथि थे, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितेश पाण्डेय थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री दिलीप उपाध्याय ने की। जिला युवा अधिकारी श्री सागर वाधवानी ने अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। एसपी श्री दिलीप सोनी ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और जीवनभर नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि एसपी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरित कियें।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा