कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में मानसून गश्त शुरू, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन
Kurai, Seoni | Jul 5, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में मानसून शुरू होते ही वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त अभियान शुरू कर दिया गया है। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पुनीत गोयल ने रविवार को बताया कि वन विभाग की टीमें पैदल और हाथियों की मदद से जंगल के संवेदनशील इलाकों में कॉम्बिंग गश्त कर रही हैं। इसका उद्देश्य शिकार, वन अपराध और अतिक्रमण पर प्रभावी रोक लगाना है।