बड़हिया: वीरुपुर थाने में अपहरण मामले में किशोर प्रेमी युगल पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए
वीरुपुर थाना कांड संख्या 39/26 अपहरण मामले में किशोर प्रेमी युगल पुलिस दविश के बाद शनिवार को बीरुपुर थाना में पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए. जिससे अपराह्न 1 बजे वीरुपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. वीरुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 मई 2026 से किशोरी लापता थी. 24 मई 2026 को किशोरी के पिता के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.